आसाम के इस शख्स ने नशे की लत के लिए बेच दिया अपना ही बच्चा, बाप की शक्ल मे हैवान…

News

आसाम के इस शख्स ने नशे की लत के लिए अपने ही बेटे को ₹50000 में बेच दिया। इंसान की शक्ल में हैवान…

यह खबर हमें असम के मोरीगन जिले से मिल रही है। इस शख्स को ड्रग्स की लत थी। ड्रग्स की लत में यह इंसान इतना हैवान बन चुका था कि उसने अपने 2 साल के बेटे को ही बेच दिया। सिर्फ ₹50000 के खातिर कोई पिता अपने ही बेटे के साथ ऐसा कैसे कर सकता हे। नशीले पदार्थो ने आज समाज का हाल निचली कक्षा का कर दिया हे।

गुवाहाटी से 100 km दूरी पे आया मोरीगांव जहा पर यह वाक्या हुआ हे। अमीनु इस्लाम ने अपने 2 साल के बेटे को साजिदा बेगम को बेच दिया। बच्चे की मा ने यह फरियाद एफआईआर करते हुए पुलिस को बताई। पुलिस को सूचना मिलते ही अमीनु और साजिया की खोज मे लग गए थे।

बच्चे की मा यानी रुकमिना बेगम ने बताया की, उनके पति की ड्रग्स लेने की आदत हे, इसी के चलते उनके बीच जागड़े होते रहते थे। जगड़ो के चलते उन्होंने अपने पिता के घर जाके रहेना उच्चित समझा। बच्चे की मा ने बताया, उनके पति उनके पिता के घर आए और बताया की बच्चे का आधार कार्ड बनवाना हे, तो फोटो लेने के लिए बच्चे को ले जा रहा हु, ऐसा कह के बेटे का बाप उसको वहा से ले गया। 2 दिन तक अमीनु बच्चे को वापस छोड़ ने नही आया तब रुकमिन्ना को शक हुआ, और बाद में पता चला की उसके पति ने बच्चा चंद पैसों के लिए बेच दिया हे।

रुकमिना उसी वक्त पुलिस के पास जाके एफआईआर दर्ज की, पोलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए, बच्चे की खोज में लग गई। पुलिस को साजिया बेगम का पता चला, पुलिस ने बच्चे के पिता और साजिया को गिरफदार किया और बचे को उसकी माता से मिलवाया। कलियुग हमे किस मोड़ पे ले आया हे, एक सगा बाप अपने बचे को नशे के लिए कैसे बेच सकता हे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *