आपके फायदे की बात:PPF और किसान विकास पत्र सहित पोस्ट ऑफिस की इन 5 योजनाओं में मिल रहा FD से ज्यादा ब्याज, समझें कहां पैसा लगाना रहेगा सही

Informational

आज कल पैसा कहा निवेश करा जाए वह बहोत बड़ा प्रश्न हो गया है| जहा पर रिटर्न अच्छा होता है वहा पर सुरक्षा कम होती है और जहा पर सुरक्षा मिलती है वहा पर व्याज कम मिलता है| बढती महंगाई दर से रिटर्न ज्यादा लेना आवश्यक हो गया है अन्यथा नुकसान हो रहा है| ऐसे में हम आपके लिए ऐसी 5 स्कीम लाये है जो FD से ज्यादा व्याज देगी और आपके पैसे भी सुरक्षित रहेंगे| SBI में अधिकतम FD का रेट 5.4% है|

पब्लिक प्रोविडेंट फंड: इस योजना के अंतर्गत आप निवेश करते है तो आपको सालाना 7.1% का व्याज मिलेगा| इस योजना में निवेश करने के लिए आप अपना एकाउंट 100 रुपये से खुलवा सकते है| हर साल आप इसमें 500 से 1,50,000 रुपये तक का निवेश कर सकते है| इस प्लान की अवधि 15 साल की है| 15 साल तक आप इसमें से पैसे नहीं निकाल सकते| खाता खुलवाने के 3 साल बाद इस राशी पर आप लोन ले सकते है| इस स्कीम में आपके पैसे 10 साल 2 महीने में डबल होंगे|

किसान विकास पत्र: यह योजना बहोत अछि मानी जाती है क्यों की इसमें लोकिंग पीरियड केवल 2.5 साल का होता है| 2.5 साल बाद आप अपने पैसे निकाल सकते है| इस योजना में व्याजदर 6.9% है| इसमें न्यूनतम 1000 रुपये निवेश कर सकते है जबकि अधिकतम कोई सीमा नहीं है| इस योजना में निवेश करने पण 80C में छुट मिलती है| इस योजना में आपके पैसे 10 साल 5 महीने में डबल हो जायेंगे|

नॅशनल सेविंग सर्टिफिकेट: इस स्कीम में निवेश करने पर 6.8% का सालाना व्याज मिलता है| इस योजना में निवेश करने के लिए कोई सीमा नहीं है| इस योजना e किसी नाबालिग और 3 वयस्कों के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है| इस स्कीम में 80C के तहेत सालाना 1.5 लाख रुपये तक की टेक्स में छुट मिलती है| इस योजना में निवेश करने से आपके पैसे 10 साल 7 महीने में डबल हो जायेंगे|

टाइम डिपोजिट: यह स्कीम में निवेश करने के लिए पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाना होता है| इसमें निवेश करने के लिए न्यूनतम 1 हजार रुपये और अधिकतम कोई सीमा नहीं है| इसमें व्याजदर अलग अलग है| 1 साल से 3 साल तक 5.5% और 5 साल के लिए 6.7% व्याज मिलता है| इस स्कीम मेभी 80C के तहत छुट मिलती है| इस स्कीम में आपके पैसे 10 साल 9 महीनो में डबल हो जायेंगे|

मंथली इनकम स्कीम: इस योजना में 6.8% का व्याज दर है| इसमें न्यूनतम 1 हजार रुपये से खाता खुलवा सकते है| सिंगल होल्डर खाते में अधिकतम 4.5 लाख रुपये और जॉइंट होल्डर में 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते है| इस स्कीम की अवधि 5 साल की है| इस स्कीम में आपके पैसे 10 साल 11 महीने में डबल हो जायेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *