आने वाली है सबसे सस्ती देसी इलेक्ट्रिक कार Mahindra eKUV100, देखें संभावित कीमत

News

भारत में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामो की वजह से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बहोत तेजी से बढ़ रही है| वैसे तो दो पहिया वाहनों में इसकी मांग ज्यादा देखनेको मिल रही है, लेकिन इलेक्ट्रिक कार की मांग मेभी बहोत तेजीसे वृध्धि देखनेको मिली है| टाटा ने नेक्सोन इलेक्ट्रिक वर्जन में लोंच करी थी और लोंच करते ही इसकी बिक्री बहोत तेजी से हुई है|

टाटा ने नेक्सोन के बाद टिगोर कोभी इलेक्ट्रिक वर्जन में लोंच करा है और दोनों ही गाडियों को बाजार में बहोत अच्छा प्रतिसाद देखनेको मिल रहा है| टाटा अब अल्ट्रोज और नइ पंच कोभी इलेक्ट्रिक वर्जन में लोंच करने जा रहा है| ऐसे में महिंद्रा एंड महिंद्रा नभी अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार KUV100 इलेक्ट्रिक लोंच करने वाली है| महिंद्रा एंड महिंद्रा KUV100 इलेक्ट्रिक के साथ साथ कई और गाडिया भी इलेक्ट्रिक वर्जन में लोंच करने जा रही है|

महिंद्रा की KUV100 इलेक्ट्रिक सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2020 में देखनेको मिली थी| जब से ऑटो एक्सपो में गाडी देखि गई है, तब से मिडिया रिपोर्ट में इस गाडी के बारेमे चर्चा शुरू हो गई है| ऐसा माना जा रहा है की यह गाडी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी| KUV100 इलेक्ट्रिक का प्रोडक्शन रेडी वर्जन भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया था| इसके बाद चर्चा और तेज हो गई थी| अगले साल महिंद्रा XUV300 इलेक्ट्रिक भी लोंच होने वाली है|

महिंद्रा KUV100 इलेक्ट्रिक में 40kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी जायेगी| इसमें 15.9 kWh की बेटरी दी जायेगी जो 40bhp का पावर और 120nm का टार्क जनरेट करेगी| मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक KUV100 इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर तक चलेगी| अगर इसको AC चार्जर से चार्ज करते है तो यह गाडी 6 घंटो में फुल चार्ज हो जायेगी और DC चार्जर की मदद से 1 घंटे से कम समय में 80% तक चार्ज हो जायेगी| इस गाडी का सीधा मुकाबले टाटा की पंच से होगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *