आज कितने बजे से है होलिका दहन का उत्तम मुहूर्त, जानें क्या कहते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य

Devotional News

होलिका दहन का शुभ दिन आज है| इस साल होलिका दहन 17 मार्च 2022 को है| हर साल की तरह सभी के मन में होलिका दहन के मुहूर्त के लिए असमंजस होगी, लेकिन आज आपको इस लेख के जरिये आजके दिन के शुभ मुहूर्त जब आप होलिका दहन कर सकते है, उसके बारेमे बताने जा रहे है|

इस साल भद्रा के करण लोगो के मन में ज्यादा असमंजस है, होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर| कई लोग कई अलग अलग मुहूर्त के बारेमे बता रहे है, ऐसे में लोग तय नहीं कर पा रहे है की, होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त कोनसा है| आज हम आपको इस लेख में काशी के ज्योतिषाचार्य के द्वारा बताये गए शुभ मुहूर्त के बारेमे बताने जा रहे है|

होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन करा जाता है| पूर्णिमा के दिन भद्रा रहित काल में होलिका दहन करना  चाहिए| अगर भद्रा काल में होलिका दहन किया जाए तो यह अशुभ होता है| इस समय के दौरान कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए| भद्रा को ज्योतिष शास्त्रों में अशुभ माना गया है|

इस साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन, यानी की 17 मार्च के दिन पूर्णिमा 17 मार्च को दोपहर 1 बजकर 29 मिनिट पर शुरू होती है| और उसका समापन 18 तारीख को दोपहर 12 बजकर 47 मिनिट पर हो रहा है| 17 मार्च को भद्रा दोपहर 1 बजकर 2 मिनिट से शुरू हो कर 17 मार्च देर रात 12 बजकर 57 मिनिट तक रहेगा| होलिका दहन का मुहूर्त 17 मार्च को देर रात 12 बजकर 57 मिनिट के बाद का निकलता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *