अजीबोगरीब बीमारी से परेशान हैं महिला, हैंडसम मर्दों को देख आते हैं चक्कर, खो देती है होश

News

सभी महिलाओ को गुड़ लुकिंग और हैंडसम लड़के पसंद होते है। ऐसे लड़को को देख महिलाएं अक्सर खुशी से झूम उठती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैंजिसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे बोलेंगे ऐसा भी होता है क्या ?बतादे के हैंडसम लड़के देखते ही अपना होश खो बैठती है। उन्हें देखकर महिला के पैर लड़खड़ाने लगते हैं और वह चक्कर खाकर गिर जाती है।

हम यहां जिस महिला की बात कर रहे हैं उसका नाम क्रिस्टी ब्राउन है। दरअसल ब्रिटेन की रहने वाली क्रिस्टी ब्राउन को एक दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी की वजह से वे स्ट्रॉन्ग इमोशंस को झेल नहीं पाती हैं। जब भी वे बहुत ज्यादा भावुक हो जाती हैं तो एक डिसऑर्डर की वजह से अपने शरीर पर से काबू खो देती हैं। उन्हें इस दौरान चक्कर आने लगते हैं और वे नीचे गिर जाती हैं।

32 वर्षीय क्रिस्टी ब्राउन की यह दुर्लभ बीमारी एक ब्रेन डिसऑर्डर है। इसे केटाप्लेक्सी कहा जाता है। इस डिसऑर्डर के चलते वे गुस्सा, खुशी, डर जैसे स्ट्रॉन्ग इमोशन हैन्डल नहीं कर पाती हैं। इन इमोशन्स की वजह से उनकी मांसपेशियों में पैरालिसिस जैसी सिचूऐशन पैदा हो जाती है। यही वजह है कि हैंडसम लड़के को देखने जैसे इमोशन के चलते उनके पैर लड़खड़ाने लगते हैं और वे धड़ाम से गिर जाती हैं।

अपनी इस बीमारी की वजह से क्रिस्टी ब्राउन को बहुत शर्मिंदगी फिल होती है। वे अक्सर लोगों के सामने गिर जाया करती हैं। इस सिचूऐशन से बचने के लिए वे अक्सर अपनी नजरें नीचे झुका कर चलती है। अपनी इस प्रॉब्लम की वजह से उन्हें कई बार पैरालिसिस के झटके आ जाते हैं। इस तरह उनकी नॉर्मल लाइफ ही बहुत मुश्किल वाली बन जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *