अखाड़ों के पास कहां से आता है धन? कौन सा अखाड़ा कितना धनी?

Informational

भारतीय मंदिर और मठो की संपत्ति और आय बहोत अधिक होती है| इस धार्मिक जगहों पर भक्त मन से बहोत चढ़ावा देते है| फिल हाल महंत नरेन्द्र गिरीजी की खबर काफी चर्चा में है| जिसकी वजह से मठो और अखाड़ो के पास इतनी संपत्ति आती कहासे है वैसा सवाल आपके मन में उद्भव होगा| आज हम आपको  मठो और अखाड़ो में होती आमदनी के बारे में पूरी जानकारी इस लेख में देंगे|

मंदिरों मेतो सबको मालुम होगा की भक्तो द्वारा दियो जाने वाले दान की वजह से मंदिरों में बहोत साड़ी आय होती है| लेकिन मठ और अखाड़ो के बारोमे किसीको मालुम नहीं होगा| कई अखाड़े ऐसे भी है जो कई मंदिरों का सञ्चालन करते है| देश के कुल 13 अखाड़ो को धार्मिक तौर पर मान्यता प्राप्त हुई है| यह अखाड़े कई सालो पहले शंकराचार्य द्वारा स्थापित करे गए थे| कुम्भ और धार्मिक आयोजनों के दौरान राज्य सरकारे भी उन्हें आर्थिक तौर पर मदद देती है|

अखोड़ो को कैसे मिलती है धन और संपत्ति?

अखाड़ो को उनके द्वारा संचालित मंदिरों से भी आय होती है| भक्त जो दान और चढ़ावा चढाते है उनसे भी अखाड़ो को आय होती है| अखाड़ो द्वारा स्कुल और गौशालाओ को संचालित किया जाता है| अखाड़ो को चंदा भी मिलता है| अखाड़ो की कई जमीन और अन्य मिलकते भाड़े पर दी हुई होती है जिससे भी अखाड़ो को आय होती है| पहले के जमाने में रजा महाराजा अखाड़ो को जमीने दान किया करते थे|

अखाड़ो में खर्च कैसे होता है?

अखाड़ो को सबसे ज्यादा खर्च धार्मिक आयोजनों में होता है| कुम्भ जैसे धार्मिक आयोजनों में पंडाल लगाने जैसे कार्यो में खर्चा होता है| संपत्ति के रखरखाव पर भी खर्चा आता है| अखाड़ो में जो कर्मचारी काम करते है उनका वेतन काभी खर्च आता है| और कई खर्चे होते है|

निरंजनी अखाड़े की संपत्ति

अगर हम निरंजनी अखाड़े की बात करे तो यह अखाडा फिलहाल काफी चर्चा में है| निरंजनी अखाड़े की केवल प्रयागराज की संपत्ति की बात करे तो यह करीब 300 करोड़ रुपये की है| इसमें मठ, मंदिर और जमीन शामिल है| इसके आलावा अन्य शहरो और राज्यों की बात करे तो इस अखाड़े की कुल संपत्ति 1 हजार करोड़ के आसपास है|

अन्य अखाड़ो की संपत्ति की जानकारी

हम दुसरे अखाड़ो की बात करे तो निर्वाणी अखाड़े के साधू बहुत धनि माने जाते है| इस्नके पास फ़ैजाबाद, गोंडा, बस्ती, प्रतापगढ़ में जमीने है और फैजाबाद में इनके कुछ गाव भी है| निर्मोही अखाड़े के पास भी काफी जमीन है, इसके आलावा उनके पास और भी संपत्ति है| खाकी अखाड़े के पास भी जमीन अच्छी है| निरावलम्बी अखाड़े के पास इतनी जमीन और संपत्ति नहीं है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *