शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंची दुल्हन, पत्नी को देखते ही भागा दूल्हा, जानिए क्या है माजरा

News

शादी के बाद दुल्हन के भाग जाने के किस्से तो बोहोत सुने होंगे लेकिन क्या आपने कभी किसी दूल्हे को शादी के बाद भागते हुए देखा हैं? हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसमे एक युवक ने पहले लव मैरिज करने के बाद अपनी पत्नी को मायके में ही छोड़ दिया। लेकिन 8 महीने बाद पत्नी ससुराल में आ धमकी। वही पत्नी को घर के सामने देखकर पति फरार हो गया।

इससे पत्नी खूब बोखला गयी और उसने अपने ससुरालके सामने धरने पर बैठ गई। देखते ही देखते तमाशा देखने पूरा गांव इकठ्ठा हो गया। लड़की ने पुलिस को बताया की उसने तकरीबन 8 माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। लेकिन विवाह के बाद उसका पति अपने घर ले जाने से टालमटोल करने लगा। टालते-टालते आठ माह बीत गए फिर दुल्हन ने खुद ही ससुराल जाने का फैसला किया और अपने घर के लोगो के साथ पहुंच गई।

लेकिन वो जैसे ही वहां पहुंची ससुराल वालों ने उसे घर में घुसने नहीं दिया जिसकी वजह से आक्रोश में वो वहां बाहर धरने पर बैठ गई। जमा हुआ गांव अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। दुल्हन का कहना है कि उसने कई बार ससुरालवालों वजह जानने की कोशिश की लेकिन उसे कभी कुछ साफ नहीं बताया गया।

कथित रूप से लड़के के परिजन दुल्हन को अपने साथ नहीं रखना चाहते थे। इस दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर इस मामले की सूचना दी। लड़की को समझाने की कोशिश की फिर उसे थाने ले गई। इसके अलावा लड़के को भी थाने आने के लिए कहा। हालांकि वो लड़का थाने नहीं आया। लड़का अपने घर से भी भागा हुआ है। हलाकि पुलिस ने शिकायत दर्ज करके दुल्हन को अभी के लिए मायके भेज दिया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *