शनिवार के दिन शनिदेव हो जाएंगे आप पर मेहरबान, बस शनिवार को कर दें ये उपाय!

Devotional Informational

हमारे हिन्दू धर्म में हर दिन किसी देवी और देवता को अर्पित है। वैसे ही के अनुसार शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि की पूजन करने से ये ग्रह शांत रहता है। इनसे जुड़े उपायों को सच्चे मन से करने से ये ग्रह अनुकूल फल देता है। इसलिए आप लोग शनिवार के दिन नीचे बताए गए उपायों को जरूर करें। ये उपाय इस प्रकार हैं।

शनिदेव की पूजा करें

शनिदेव को शांत रखने के लिए इनकी पूजा आप हर शनिवार को जरूर करें। शनिवार को शनिदेव का पूजन करने से शनि देव प्रसन्न हो जाते हैं और आपकी हर मनोकामना को पूरा भी कर देते हैं। इतना ही नहीं शनिवार के दिन इनकी पूजा करने से ग्रहों की दशा सही बनीं रहती है और जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इसलिए आप शनिवार के दिन इनकी विशेष पूजा जरूर करें।

शनिदेव की पूजा करने से कुछ नियम जुड़े हुए हैं। जो कि इस प्रकार हैं।

शनिदेव की पूजा केवल मंदिर में जाकर ही करें। इनकी पूजा करते समय काली वस्तुओं का प्रयोग अधिक करें। क्योंकि काला रंग इनसे जुड़ा हुआ है।

पूजा करते समय सबसे पहले शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं। उसके बाद शनि देव को काले तिल अर्पित करें। काले तिल अर्पित करने के बाद कोई लोहे की वस्तु भी शनिदेव के सामने चढ़ा दें। इसके बाद शनिदेव के मंत्रों का जाप करें। इसी तरह से आप हर शनिवार को शनिदेव की पूजा करें।

हालांकि जो लोग शनिवार के दिन शनिदेव के मंदिर जाकर आराधना नहीं कर सकते हैं। वो घर पर शनिदेव के मंत्रों और शनि चालीसा को पढ़ लें।

करें गरीबों को दान।

शनिदेव की कृपा पाने के लिए गरीब लोगों को दान जरूर किया करें। गरीब लोगों को काले रंग की चीजें दान करने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। आप मंदिर में जाकर पहले शनिदेव की पूजा करें और जो वस्तु आप गरीबों को दान करना चाहते हैं, उन्हें शनिदेव के सामने रख दें। पूजा पूरी करने के बाद मंदिर के बाहर बैठे गरीब लोगों को ये वस्तुएं दान कर दें। आप दान में काला कंबल, छाता, काले तिल व तला हुआ भोजन दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *