रविवार आजका राशिफल : आज रविवार के दिन सूर्यदेव के सात घोड़ो की तरह दौड़ेगा इन राशि के लोगो का भाग्य !

Rashifal

मेष

आज ऑफिस में साथ काम करने वाले और बड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होने के योग हैं। कामकाज के साथ आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है, दिनभर व्यस्तता भी रहेगी। बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। बहुत हद तक आप सफल रहेंगे। ऑफिस में थोड़ी शांति रहेगी। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे, साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है।

वृषभ

इन राशि वाले को अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। स्‍वयं को भ्रमित परिस्थितियों से घिरा पाएंगे। आज गृह संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति में कठिनाई आएगी। आज अकेलेपन से बचने के लिए गलत साथ का सहारा न लें। बुरे लोगों के साथ बिल्कुल न रहें।

मिथुन

अगर आज आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की ज़रूरत है। सुकून हासिल करने लिए कुछ पल क़रीबी दोस्तों के साथ बिताएँ। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। माता पिता व बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। कला व साहित्‍य के क्षेत्र में रुझान बढ़ेगा। हर कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा।

कर्क

आज धार्मिक कार्यों में आपका मन कुछ ज्यादा ही लगेगा। आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास न भटकने दें। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा है तो इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। आज पिता के सेहत की चिंता रहेगी। पिता को पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।

सिंह

अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। धन की आवक कमजोर रहेगी। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनेगी। शादी, पार्टी में जाने का अवसर मिलेगा। जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी, चतुरता और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगे। व्‍यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत गड़बड़ हो सकती है।

कन्या

आज का दिन आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपको छोटा मोटा फायदा मिल सकता है। घर-परिवार का तनाव पहले से कम होगा। नौकरी करने वाले जातक संभलकर रहें। काम के बीच में ज्यादा इधर उधर की बातें न करें। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। आप जो भी फैसला करेंगे, वह आपके जीवन को आने वाले समय तक प्रभावित कर सकता है।

तुला

आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। विरोधी पक्ष आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। लेकिन माता का सानिध्‍य एवं सहयोग मिलेगा। इस बात का ध्यान रखें कि इसके कारण परियोजनाओं की तैयारी में कोई कमी ना रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। मानसिक तनाव दूर होगा।

वृश्चिक

कड़ी मेहनत और पर्याप्त कोशिश अच्छा फल देगी। मंदिर में इत्र दान करें, धन में वृद्धि होगी। नौकरी में उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। आपका अच्‍छा व्‍यवहार आपको सबमें लोकप्रियता दिलाएगा। गृहस्‍थ सुख उत्‍तम रहेगा। शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातो में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें।

धनु

लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको मिलने वाले ज्यादातर समाचार फेवर में रहेगे। अपने प्रिय की खामियों को ढूंढने में समय बर्बाद न करें। गाय को अपने हाथों से रोटी खिलाना आपके लिए शुभ है। ऐसा करने से आके रुके हुए कार्यों में गति आएगी। ऑफिस में सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, इसलिए आप अपनी वाणी पर संयम बना के रखें।

मकर

अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्‍ताव मिल सकते हैं। बच्चों के साथ वाद-विवाद झुंझलाहट पैदा करेगा। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। अपनी भावनाएं जताने की कोशिश करेंगे तो प्रेमी आपके मन की बात समझ सकता है। आज नौकरीपेशा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुक़सानदेह साबित हो सकती है।

कुंभ

आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। नई योजना में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। अचानक धन प्राप्त हो सकते है जिससे आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यालय में सब कुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आज स्वास्थ्य को लेकर अपना जरूरी ख्याल रखें।

मीन

सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज आप अपनी बात स्पष्ट रुप से कहने की कोशिश करें‌। अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए ठीक है। जीवनसाथी के साथ समय बीतेगा दूसरों की बात भी उतने ही अच्छे से समझने की कोशिश करें‌। अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। आज आप जो भी सोचेंगे उसमें सफलता मिल सकती है। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *