मनसा मूसा दुनिया का अब तक का सबसे अमीर इंसान, जिसकी दौलत के आगे एलोन मस्क से लेके अंबानी, अदानी तक लगते हैं बौने!

Informational

मनसा मूसा माली एंपायर का राजा था। उसका जन्म 1280 में माली में हुआ था और उनका आखिरी दिन 1337 को था। मूसा ने अपने 56 साल के जीवन काल में कितना पैसा इकट्ठा कर लिया था कि उसकी तुलना या उसके बराबरी करना नामुमकिन के बराबर था। बहुत ही कम चर्चा में रहे माली राज्य में इतना सोना और इतने पैसे थे, यह पहले किसी को नहीं पता था जब तक मनसा मूसा ने अपनी मक्का की यात्रा शुरू नहीं की। मनसा मूसा ने अपना साम्राज्य का विस्तार इतने बदे पैमाने पर किया था कि अफ्रीका में बसे आज के मॉरिटानिया, सेनेगल बुर्किना फासो, माली, नाइजीरिया, चार्ट जैसे कई क्षेत्रों पर मनसा कीडा प्रथम का साम्राज्य था। जब वह सुलतान बने तो उनको मनसा की उपाधि मिली और वह मनसा मूसा के नाम से जाने गए।म

मूसा के साम्राज्य में दिनके हजारों किलो सोना निकाला जाता था। मनसा मूसा के पास बदी सेना के साथ साथ हजारों कामदार भी थे, हजारों हाथी और घोड़े उंट मौजूद थे। मनसा मूसा ने अपने जीवन काल के दौरान में हजारों मस्जिद का निर्माण भी करवाया। मनसा मूसा ने बदे तौर पर सोने का खनन करवाया उसके पास इतना सोना हो गया था कि वह आस-पास के सुल्तानों को हजारों किलो सोना भेट, सौगात की तरह दिया करता था। इतना सोना होने के बावजूद भी मनसा खुश नहीं था इसलिए उसने पूरे राज्य का सारा सोना इकट्ठा करते हैं मक्का की तरफ जाने का निश्चय किया।

मनसा मूसा 1324 मे मक्का मदीना की यात्रा पर निकल गया। यह यात्रा इतनी शानदार रही कि पूरी दुनिया का ध्यान मनसा मूसा की तरफ ही रहा। मनसा मूसा अपने साथ 60000 लोगो का काफिला लेकिन निकला था। उसके साथ ही उसके साथ 12000 निजी सेवक थे, हर एक सेवक के पास करीब 2 किलो सोने का ईट रखी हुई थी। मनसा मूसा जिस घोड़े पर बैठे हुए थे उससे आगे कहीं उंट अपनी पीठ पर 100 किलो सोना लिए आगे बढ़ रहे थे वही पीछे की ओर हजारों घोड़े भी सोने चांदी से लादे हुए थे।

मनसा इजिप्ट, मिश्र,अरब जैसे कहीं बडे राज्यों से गुजरे और वहां के लोगों में सोना बाटते गए, हालात ऐसे हुए कि जो भी गरीब उनके सामने आता है वह रातो रात करोडपति बन जाता मनसा मूसा ने उनके रास्ते में आने वाले हर शहर मे मस्जिदों का निर्माण करवाया और हर जगह लोगो मे पैसे बतवता चला गए इससे मक्का तक के रास्ते में सोने की कीमतों में भारी कमी आ गई थी। मनसा मूसा जहां-जहां गए वहां वहां उनकी दौलत के चर्चे होने लगे थे। यूरोप अमेरिका जैसे देशों के लोग तो मनसा मूसा के वहां यानी माली इसलिए ही जाते थे कि वह पता लगा सके कि जो मनसा मूसा के बारे में बातें चल रही है वह सच है या गलत था मगर जब मनसा मूसा की संपत्ति उन्होंने अपनी आंखों से देखी होगी तो उनको भरोसा हो गया होगा कि यह शख्स कितना अमीर था। मनसा मूसा एक ऐसा शख्स था जिसके पास सोने का इतना बडा भंडार था कि वह पूरे विश्व के सोने की कीमतों को कंट्रोल कर सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *