बीमार माँ के इलाज के लिए नहीं थे पैसे कोई नहीं कर रहा था मदद सुबह खरीदी लॉटरी और शाम को बन गया करोड़ पति

News

दुनिया में बहुत सारे लोग ऐसे है जो भले ही गरीब परिवार में जन्मे हो लेकिन अपनी महेनत और नसीब से वो बहुत कामियाब बन जाते है। सफलता पाने के लिए महेनत के साथ साथ नसीब का भी उतना साथ देना जरुरी है। कई लोग इतने खुसनसीब होते है के उनकी किस्मत रातोरात चमक जाती है। अब आप इस इंसान को ही ले लीजिये। जिसने सुबह में मात्र 270 रूपये की लॉटरी खरीदी और शाम को बन गया लखपति।

जी,हां आपने सही सुना अब जिस इंसान के बारे में बात कर रहे है , वो पश्चिम बंगाल के बर्ध मान जिले के शेख हीरा के बारे में। जिन्होंने एक सुबह 270 रुपये में एक लॉटरी का टिकट खरीदा। दोपहर तक उनकी किस्मत बदल गई क्योंकि वे करोड़पति बन गए। वास्तव में, वह 1 करोड़ रुपये का जैकपॉट जीतने के बाद इतना हैरान हुए कि वह सलाह लेने के लिए सीधे पुलिस स्टेशन चले गए। उनके मन में लॉटरी टिकट खोने का डर भी था। आखिरकार शक्तिगढ़ पुलिस उन्हें सकुशल उनके घर ले गई। उनके घर पर पुलिस की टीम तैनात कर दी गई है।

बतादे के शेख हिरा पेशे से एक ड्राइवर है और वो एक एमबुलैंस चलाते है। शेख की मां पिछले कुछ समय से बीमार है और शेख को अपनी माँ के इलाज के लिए उन्हें काफी पैसे की जरूरत थी। किस्मत के इस अचानक हुए खेल से शेख, जो कि एक एंबुलेंस चालक हैं, को भरोसा है कि उनकी मां जल्द ही ठीक हो जाएगी।

वे हमेशा एक दिन जैकपॉट जीतने का सपना देखते थे और टिकट खरीदते रहते थे। आखिरकार उनकी किस्मत बदल गयी है और उन्हें 1 करोड़ रु का इनाम मिला है।शेख ने बताया के वह इन जीते हुए पैसे से सबसे पहले अपनी मा के इलाज के लिए खर्च करेंगे और अगर बाद में पैसे बच जाते है तो एक अच्छा सा घर भी बनवयेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *