जल्द बिकने जा रही है अनिल अम्बानी एक और बड़ी कम्पनी RBI ने शुरू कर दी है कार्यवाही !

News

जैसा की आप जानते हैं अनिल अम्बानी कर्जदार साबित हो चुके हैं। और अब उनकी कंपनी रिलायंस कैपिटल की बिक्री प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया के तहत आरबीआईकी तरफ से  रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए ईओआई मंगाई है। ईओआई वो रुचि पत्र होता है, जिसके जरिए ये पता चल जाएगा कि कौन-कौन सी कंपनियां रिलायंस कैपिटल पर दांव लगाने के लिए तैयार हैं।

मिल रही जानकारी के अनुसार रिलायंस कैपिटल के लिए रूचि पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 11 मार्च है। आपको बता दें कि पिछले साल आरबीआई ने 29 नवंबर को भुगतान में चूक और कंपनी संचालन स्तर पर गंभीर मुद्दों के मद्देनजर रिलायंस कैपिटल के निदेशक मंडल को भंग कर दिया था।

वहीं दूसरी तरफ आरबीआईने नागेश्वर राव वाई को प्रशासक नियुक्त कर दिया था। इसके बाद रिलायंस कैपिटल ने एनसीएलटीकी मुंबई पीठ में कंपनी के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक अपील दायर की थी। जिसके समाधान की प्रक्रिया के लिए आरबीआई के नियुक्त प्राधिकारिने ईओआई मंगवाए हैं।

रिलायंस कैपिटलकी बात करे तो बीते शुक्रवार को आखिरी कारोबारी दिन इसके शेयर का भाव बुरी तरह टूट गया था। कारोबार के अंत में रिलायंस कैपिटल का शेयर भाव 2.48 फीसदी नुकसान के साथ 13.75 रुपए के स्तर पर था। रिलायंस कैपिटल के मार्केट कैपिटल की बात करें तो 347.47 करोड़ रुपए है। अब देखना यह होगा की इस सेटलमेंट में कंपनी के लॉसेस और इन्वेस्टर्स को किस तरह से राहत मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *