पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म! इन CNG कारों में मिलता है शानदार माइलेज, हर महीने होगी बंपर बचत

Informational

पेट्रोल डीजल की बढती कीमतों की वजह से लोग अपना रुख CNG की तरफ मोड़ रहे है| ऐसे में कई लोग कंफ्यूज होंगे की उनको कौनसी गाडी लेनी चाहिए| आज हम आपको इस लेख में ऐसी 5 CNG कार के बारेमे बताएँगे जो बेहद बढ़िया माइलेज के साथ साथ परफॉरमेंस भी बढ़िया देती है| इनकी कीमत भी अन्य कारो के मुकाबले किफायती है|

टॉप 5 CNG कार में शामिल है, Maruti Suzuki WagonR, Hyundai Grand i10 NIOS, Maruti Suzuki S-presso, Maruti Suzuki Ertiga और Maruti Suzuki Eeco है| सभी के दमदार माइलेज और परफॉरमेंस है और कीमत भी अपने सेगमेंट में सबसे किफायती है| तो आइये जानते है इन गाडियों के बारेमे|

Maruti Suzuki WagonR

मारुती वेगन आर अपने सेगमेंट की सबसे अच्छी CNG कर है| इसका परफॉरमेंस बेहतर है और किफायती भी है| इसमें 998cc का इंजन दिया हुआ है इसमें मेन्युअल ट्रांसमिशन आता है| अगर हम इसके माइलेज की बात करे तो यह गाडी CNG में 32.50 का माइलेज ऑफर करती है| इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपये है|

Hyundai Grand i10 NIOS

हुंडई की सबसे बहेतारिन CNG कार ग्रैंड आई10 निओस है| इसमें 1.2 लीटर का इंजन दिया हुआ है जो 65 bhp का पावर जनरेट करता है| यह गाडी 28 के आसपास का CNG में माइलेज देती है| इसकी कीमत की बात करे तो एक्स शोरूम प्राइस 7.53 लाख रुपये है|

Maruti Suzuki S-presso

मारुती की यह कार सेल में अन्य गाडियों के मुकाबले कम है लेकिन इसका CNG में परफॉरमेंस बहोत बढ़िया है| इस गाडी में 998cc का इंजन दिया हुआ है जो 58bhp का पावर जनरेट करता है| CNG में यह गाडी 32 का माइलेज प्रदान करती है| गाडी की एक्स शोरूम कीमत 5.37 लाख रुपये है|

Maruti Suzuki Ertiga

मारुती की अर्टिगा अपने सेगमेंट में अकेली गाडी है जो कंपनी फिटेड CNG के साथ आती हो| इसमें 1.46 लीटर का दमदार इंजन दिया हुआ है| यह गाडी अपने सेगमेंट में सबसे बढ़िया परफॉरमेंस के साथ आती है| अर्टिगा का CNG में माइलेज 26 के आसपास का है| इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 9.66 लाख रुपये है|

Maruti Suzuki Eeco

मारुती की इको देश की सबसे अधिक बिकने वाली गाडियों की लिस्ट में टॉप 10 नंबर में शामिल है| इसमें दमदार 1198cc इंजन दिया हुआ है| इसमें स्पेस के हिसाब से कोई कमी नहीं है| यह गाडी CNG में 28 का माइलेज देती है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.6 लाख रुपये है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *