नारद पुराण के मुताबिक इन 8 कारणों से रूठकर चली जाती हैं मां लक्ष्मी, शुरू हो जाता है बुरा समय

Devotional

जब भी किसीके घर पे लक्ष्मीजीकी कृपा होती हैं तो जीवन की साडी आर्थिक समस्याओंका समाधान हो जाता हैं। पर कभी कभी हम जाने अनजाने कुछ ऐसे कार्य करते हैं जिसकी वजह से हम लक्ष्मीजीकी कृपा को खो देते हैं, नारद पुराण में इसको लेकर कुछ सावधानियों का पालन करने का सूचन किया गया हैं जिससे माँ लक्ष्मी की कृपा हमेशा बानी रहे। चलिए जानते हैं क्या विशेष बाते हैं जिसका ध्यान रखना चाहिए।

  • नारद पुराण के मुताबिक नाखून और बालों को दांतों से नहीं दबाना चाहिए। ऐसा करने से शरीर अशुद्ध होता है. ऐसे में ऐसे लोगों के पास धन की देवी मां लक्ष्मी नहीं रहती हैं।
  • नारद पुराण के अनुसार कभी भी बाएं हाथ से पानी नहीं पीना चाहिए। दरअसल शास्त्रों में भोजन से जुड़े हर कार्य को देवतुल्य माना जाता हैं। अन्न से अन्नपूर्णा देवी का संबंध है जबकि पानी से वरुण देव का संबंध होता है। भोजन और पानी ग्रहण करना यज्ञतुल्य माना जाता है। बाएं हाथ को अशुद्ध माना जाता है।
  • कभी कभी हम सिर में तेल लगाने के बाद बचे हुए तेल को शरीर के ऊपर लगा देते हैं लेकिन नारद पुराण के अनुसार बचे हुए तेल को किसी अंग में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
  • नारद पुराण के मुताबिक निर्वस्त्र होकर सोने से जीवन में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसा करने से देवता और पितर दोनों का अपमान होता है। इससे मां लक्ष्मी रूठकर घर से चली जाती हैं. इताना ही नहीं निर्वस्त्र स्नान को भी अशुभ माना गया है।
  • नारद पुराण के अनुसार किसी भी इंसान को दिनके दौरान नहीं सोना नहीं चाहिए। दरअसल दिन में सोने से व्यक्ति रोगी होता है। साथ ही उसकी उम्र कम होती है। इसके अलावा उसे हमेशा धन की कमी का सामना करना पड़ता है।
  • बैठने के क्रम में एक पैर से दूसरे पैर को दबाकर नहीं बैठना चाहिए। इसके अलावा पैर पर पैर चढ़ाकर सोना भी नहीं चाहिए क्योंकि ऐसा करने से धन और सेहत दोनों तरफ से हानि होती है।
  • नारद पुराण कहा गया है कि खुद का भला चाहने वाले इंसान को अपने हाथों से सिर नहीं खुजालाना चाहिए। दरअसल सिर खुजलाने के बाद शरीर का स्पर्श करना अशुभ होता है। इससे जीवन से जीवन में बेवजह पैसे खर्च होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *