नई नवेली चाची को लेकर भागा भतीजा, दादी ने पोते के खिलाफ दर्ज कराई FIR

News

दिल कब, किस पर आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक अजब मामला भरतपुर में सामने आया है। जहां पर एक भतीजे का अपनी नवी नवेली चाची पर दिल आ गया। नई नवेली चाची से प्यार हो गया और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों फिर एक दूसरे के साथ जीने का फैसला किया और घर से मौका देखकर दोनों घर से भाग गए।

यह मामला मथुरा गेट थाना इलाके का है। जहां पर किशनपुर कॉलोनी में एक युवक की दो साल पहले शादी हुई थी। लेकिन उसे पता ही नहीं चला कि कब उसकी 19 साल की पत्नी और उसके 24 साल के भतीजे के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। पिछले 16 अक्टूबर की रात अचानक चाची और भतीजा घर से फरार हो गए। दादी ने ही अपने पोते के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

परिवार ने दोनों की तलाश सब जगह की। लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित शख्स ने बताया कि पिछले 16 अक्टूबर की रात उसकी पत्नी और भतीजा दोनों घर से फरार हो गए। तब से दोनों की तलाश की जा रही है, दोनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है. पीड़ित ने बताया कि पिछले काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

परिवार वालो ने मिलके दोनों को बहुत बार समझाने की कोशिश की। लेकिन वो नहीं माने फिर मौका देखकर फरार हो गए। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि कमला नाम की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहू को उसका पोता भगाकर ले गया है। दोनों को हर जगह ढूंढा लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मथुरा गेट थाना के एएसआई रामवीर सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है। जल्द ही ही दोनों को ढूंढ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *