दूल्हे की इन हरकतों को देख दुल्हन हुई स्टेज पर बेहोश, लड़के की सालियों ने खोली पोल

News

सोचे अगर आप दूल्हे है और बारात लेकर जाते है और बिना दुल्हन ही वापिस लौटना पड़े तो केसा महसूस होगा आपको। कुछ ऐसा ही अजीबो गरीब वाकया यूपी में हुआ है जहा पर जयमाला के दौरान दूल्हे के साथ सरेआम ऐसी घटना घट गई कि दुल्हन उसे देखते ही बेहोश हो गई। दुल्हन होश में आई तो उसने दूल्हे से शादी के लिए साफ इंकार कर दिया।

उत्तर प्रदेश के इटावा के बिधूना निवासी अजय कुमार की शादी भरथाना के ध्यानपुर गांव निवासी की पुत्री से तय हुई थी। शादी 22 फरवरी 2022 को तक की गई थी तो दोनों परिवार इसके बाद लड़की के घर वाले शादी की तैयारी में जुट गए थे। 22 फरवरी के दिन अजय कुमार बारात लेकर ऊसराहार थाना क्षेत्र के उद्देतपुर गांव के एक शादी घर में पहुंचे. पूरे रीति रिवाज के साथ विवाह की तैयारियां चल रही थीं।

शादी को लेकर दोनों ही पक्ष काफी खुश थे। शाम के वक्त दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर मैरिज हाउस भी पहुंच गया।इसके बाद जयमाला का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान अचानक से दूल्हे के सिर पर रखी विग सरक गई। तभी दूल्हन से किसी ने कहा दिया कि दूल्हा गंजा है और उसने नकली विग लगा रखी है। इसके बाद दुल्हन ने जब देखा तो उसका शक सच्चाई में बदल गया। दूल्हा विग लगाए हुए था और उसके दांत बाहर निकले हुए थे।

बिना दुल्हन लौटी बारात

इसके बाद दुल्हन ने अजय कुमार से शादी करने से मना कर दिया। इस दौरान दुल्हन के परिजनों ने उसको काफी समझाने का भी प्रयास किया, मगर दुल्हन एक से दौ ना हुई।बात बात में गरमा गर्मी इतनी बढ़ गई दोनों पक्षों के बीच मारपीट की भी नौबत आ गई। हालांकि वहां मौजूद गांव के प्रबुद्धजनों ने मोर्चा संभाला और उनके समझाने के बाद बाराती शांत हो गए। मगर मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के घरवालों पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए मैरिज हाउस से घर के लिए रवाना हो गए. फिर सुबह में दूल्हा दुल्हन के बिना बारात लेकर वापस लौट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *