दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी, फांसी के फंदे से लटकती मिली, 6 महीने की थी गर्भवती, ओम शांति

News

हमारे देश में आज भी कई सारी जगहे और कई सारे ऐसे समुदाय है वहा शादी के दौरान लड़के वाले लड़की वालो ने दहेज़ की मांग करते है। दहेज़ खोरो के कारण देश में कई निर्दोष लड़कीओ की जिंदगी ख़राब हो रखी और कई लड़किया ससुराल में ही आत्महत्या कर देती है या फिर बहुत सारी शादिया टूट जाती है। आज हम एक ऐसा ही किस्सा लेकर आये है जहा पर दहेज़ के कारण एक बेटी ने अपनी जान दे दी है।

बतादे के यह दिल दहला देने वाला मामला हरियाणा के सोनीपत से आया है। उत्तर प्रदेश के कन्नौज की रहने वाली एएक महिला की शादी सोनीपत के ब्रह्म कालोनी निवासी युवक के साथ पिछले साल शादी हुई थी और शादी के बाद युवती छह महीने की गर्भवती भी थी। लेकिन बीती देर रात युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने युवती के माता पिता की शिकायत पर उसके युवती के पति. सास, ससुर और उसके चाचा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लड़की के घरवालो ने आगे बताया कि हमारी बेटी की शादी को 1 साल हो गया था और वह 6 महीने की गर्भवती थी। लेकिन उसके ससुराल वाले उस पर दहेज लाने का दबाव बनाते थे। हमें शक है कि हमारी मासूम बेटी की हत्या कर उसके शव को फांसी पर लटकाया गया है। हमारी पुलिस से गुहार है कि इस पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *