तुलसी के इन उपायों को आजमाने से आपकी हर मुराद होगी पूरी, दूर होंगे सभी तरह के वास्तु दोष

Informational News

धार्मिक शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि जिस घर में रोजाना सुबह-शाम तुलसी के पौधे की पूजा होती है उस घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी तुलसी के कुछ उपायों के बारे में जानकारी बताई गई है जिसको आजमाने से व्यक्ति को अपने जीवन में खूब फायदा मिल सकता है। तुलसी के पौधे से जुड़े उपाय आजमाने से व्यक्ति की मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। अगर व्यापार में घाटा हो रहा है तो उससे भी छुटकारा मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि मनचाहा विवाह भी हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तुलसी के इन उपायों के बारे में।

  • व्यापार में बार-बार घाटा हो रहा है तो अपने घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इसके बाद आपको प्रत्येक शुक्रवार को सुबह के समय उठकर नित्य कर्मों से निवृत्त होने के पश्चात तुलसी में कच्चा दूध अर्पित करना होगा। फिर मिठाई का भोग लगाएं और उसे किसी सुहागिन स्त्री को दान कर दीजिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यापार में हो रहा घाटा धीरे-धीरे खत्म होने लगता है और मुनाफा मिलना शुरू हो जाता है
  • अगर आपकी कोई मनोकामना है तो उसको पूरा करने के लिए तीन या चार तुलसी की पत्तियां ले लीजिए। फिर एक पीतल का कलश लें और उसमें जल भर दीजिए। अब उस पात्र में तुलसी के पत्ते डालें और 24 घंटे के लिए रख दीजिए। इसके बाद पात्र का जल सबसे पहले घर के मुख्य द्वार पर छिड़क दीजिए। इसके बाद ये जल आपको घर के हर कोने में छिड़कना होगा। इस उपाय को करने से व्यक्ति की मनचाही मुराद जल्दी पूरी हो जाती है परंतु आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह उपाय आपको तब करना है जब कोई भी आप को ना देखें।
  • अगर किसी कन्या के विवाह में देरी हो रही है या फिर कन्या को मनचाहे विवाह की कामना है तो कन्या को तुलसी में नियमित रूप से जल अर्पित करना होगा। ऐसा माना जाता है कि इस साधारण से उपाय से बहुत जल्द और मनचाहे विवाह के योग बनने लगते हैं।
  • अगर आपके घर में वास्तु दोष की वजह से परेशानियां उत्पन्न हो रही हैं तो उसको दूर करने के लिए आप अपने घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित रूप से घी का दीपक तुलसी के पौधे के पास जलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर का वास्तु दोष दूर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *