गरुड़ पुराण: जीवन में भूलकर भी न करें ये काम, आत्मा को जाना पड़ता है नर्क, मिलते है ये दंड

Devotional

गरुड़ पूरण हमारे शास्त्रों में सबसे बड़े पुराणों मेसे एक है| गरुड़ पूरण में मृत्यु के बाद क्या होगा इसका जिक्र करा गया है| यह पूरण लोगो को धर्म के रस्ते पर चलने की सलाह और प्रेरणा देता है| कर्मो का फल हमें अवश्य भुगतना पड़ता है| इस पूरण में प्रुत्यु के बाद किन कर्मो का क्या फल मिलता है, उसकी विस्तृत जानकारी दी गई है|

जिस व्यक्ति ने अच्छे कर्म करे होते है, उनको स्वर्ग की प्राप्ति होती है और जिन लोगो ने बुरे कर्म किये होते है उनको नरक की प्राप्ति होती है| लेकिन कुछ ऐसे कर्म है जिनको करने से नरक मिलता ही है, लेकिन उसके साथ साथ नरक की यातनाये भी भुगतनी पड़ती है|

कैसे कर्म नहीं रकने चाहिए?

किसी गर्भवती की हत्या, भ्रूण हत्या या नवजात शिशु की हत्या को घोर पाप माना गया है| ऐसे व्यक्ति की मृत्यु के बाद दुर्गति होती है और उसे नरक में सबसे कठिन यातना भुगतनी पड़ती है| कभी भी किसीभी स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए| कौरवो ने द्रौपदी का अपमान करके अपना विनाश खुद लिखा था|

कभी भी किसीका विश्वास नहीं तोडना चाहिए| पूरा संसार विश्वास पर ही टिका हुआ है| अगर आप विश्वास तोड़ते है तो आपको नरक में जाना पड़ता है| कीसभी शोषित और कमजोर व्यक्ति का मजाक नहीं बनाना चाहिए| ऐसा करने से आपको पाप मिलता है और नरक में जाना पड़ता है|

घर में आये अतिथि को कभी भूखा नहीं जाने देना चाहिए| भूखा अतिथि जब घर छोड़ता है तो वह पाप पुरे परिवार को लगता है और उसका पाप नरक में भुगतना पड़ता है| किसी भी धर्म ग्रन्थ या मंदिर या दैवीय स्थान का अनादर नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से पाप के भोगी बनते है और नरक में जाना पड़ता है|

कभी भी मांस खाना नहीं चाहिए और बेचना भी नहीं चाहिए, ऐसा करने से आप पाप के भागी बनते है और नरक में जाना पड़ता है| जानवरों की बलि देना भी पाप माना गया है| ऐसा करने से प्रकृति को नुकसान पहुचना बरोबर होता है| इसीलिए ऐसा नहीं करना चाहिए और पाप करने से बचना चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *