किसी महल से कम नहीं है नीता अम्बानी का प्राइवेट जेट सिनेमा हॉल, फाइव स्टार होटल के साथ ये है सुविधा..

Informational

नीता अंबानी की लोकप्रियता किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं है। वहीं उनकी खूबसूरती भी लोगों को काफी आकर्षित करती है। जबकि एशिया के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के शौक भी बहुत बड़े है। वे लाखों रूपये की चाय पीती है, लाखों रूपये के कपड़े पहनती है। वहीं अरबों रूपये का फोन यूज करती है और अरबों रूपये के आलीशान शाही चार्टर्ड प्लेन में सफ़र करती है। आइए आज आपको नीता अंबानी के चार्टर्ड प्लेन के भीतर का नजारा दिखाते हैं…

नीता लग्जरी लाइफस्टाइल के साथ साथ बेशकीमती चीजों की शौकीन भी हैं। मिसेज अंबानी महंगी गाड़ियों में तो घूमती ही हैं साथ ही उनके पास अपना एक प्राइवेट जेट भी हैं जिसमें वो सफर करना पसंद करती हैं। मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी के 44वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें प्राइवेट जेट तोहफे में दी थी। चलिए हम आपको उसकी तस्वीरें दिखाते हैं।

इस प्राइवेट जेट की कीमत लगभग 230 करोड़ रुपए है। मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को कस्टम फिटेड एयरबस-319 लग्जरी प्राइवेट जेट उनके 44वें जन्मदिन पर गिफ्ट किया था। इस जेट में एक साथ 10-12 लोग सफर कर सकते हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी जहां अपने बोइंग बिजनेस जेट का इस्तेमाल करते हैं तो वहीं नीता अंबानी अपने प्राइवेट जेट में सफर करना पसंद करती हैं।


मुकेश अंबानी ने जेट को नीता की पसंद और जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करवाया था। इस विमान के अंदर सभी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। विमान के अंदर एक डायनिंग हॉल है। वहीं उनके मूड को लाइट करने के लिए इसमें एक स्काई बार भी मौजूद है। नीता को कई बार इससे सफर करते देखा गया है।
नीता अंबानी का प्राइवेट जेट

प्राइवेट जेट में मनोरंजन और गेमिंग की भी पूरी व्यवस्था की गई है। यहां पर म्यूजिक सिस्टम, सेटेलाइट टेलीविजन और वायरलेस कम्युनिकेशन की भी सारी सुविधाएं मौजूद हैं। पेज 3 पार्टीज, आईपीएल के मैच या फिर कई फैशन शोज के दौरान भी नीता अंबानी का ग्लैमरस अवतार नजर आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *