ऑलराउंडर स्मार्टफोन: 6GB रैम और 108MP कैमरे के साथ आया सैमसंग गैलेक्सी M53 5G, बैटरी भी तगड़ी

News

अगर आप सेमसंग का फोन खरीदना चाहते है तो आपके लिए सेमसंग ने हाल ही में एक ओलराउंडर फोन लोंच कर दिया है| सेमसंग ने अपना यह फ़ोन बिना किसी प्रोमोशन किये चुपचाप लोंच कर दिया है| इस फोन का ना कंपनी ने Samsung Galaxy M53 5G रखा है| यह फ़ोन दमदार फीचर के साथ भारतीय बाजार में लोंच हो गया है| आज हम आपको इस लेख में इसके बारेमे पूरी जानकारी देने जा रहे है|

Samsung Galaxy M53 5G फीचर और स्पेसिफीकेशन

उपरी तौर पर बात करे तो Samsung Galaxy M53 5G में आपको 6GB रेम और 128 GB की इनबिल्ट मेमरी मिलती है| जिसको आप 1 TB तक एक्सपांड भी कर सकते है| इसके अलावा कंपनी ने इस फ़ोन में दमदार केमेरा भी दिया है| इसमें 108 मेगा पिक्सल का पप्राइमरी केमेरा, 8 मेगा पिक्सल का अल्ट्रा वाइड केमेरा और 2 मेगा पिक्सल का डेफ्थ केमेरा दिया गया है| बेहतर सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगा पिक्सल का फ्रंट केमेरा दिया गया है|

फोन को देर तक चलाने के लिए इसमें 5000 mAh की बेटरी दी गई है| इसके आलावा इसमें फुल HD+ सुपर  Amoled+ की डिस्प्ले दी गई है| डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है, जो यूजर को बेहतर स्क्रीन का नजारा देता है| फ़ोन का वजन केवल 176 ग्राम का है जो इसको केरी करने में आसानी देगा| इसमें 25w का फ़ास्ट चार्जिंग आप्शन मिल रहा है|

इसके आलावा और भी कई नए फीचर कंपनी के द्वारा इस फ़ोन में जोड़े गए है| कंपनी ने अभी तक फोन की कीमत के बारेमे खुलासा नहीं किया है| इसमें आपको फिंगर प्रिंट सेंसर भी मिलता है| धीरे धीरे कई मोबाइल में फिंगर प्रिंट सेंसर बंध होने लगे है, लेकिन Samsung Galaxy M53 5G में आपको यह मिलेगा| जब कंपनी इसकी कीमत के बारेमे खुलासा करेगी तब आपको सबसे पहले इस वेबसाइट पर इसकी जानकारी प्रदान करी जायेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *