हमारे देश में सभी जगहों पर हम अपने पडोशियो की मदद करते है। खासतौर पर तो हमारे घर में जब कुछ अच्छा खाना बनता है तो पड़ोसी के घर जरूर देते है वैसा वो लोग भी करते है। पडोशियो के बीच ऐसी लेनदेन होती रहती है जिसका कोई हिसाब नहीं होता क्योकि दोनों परिवार वाले सालो से एक परिवार के जैसे रहते आये है।
वो कहते के अपने पडोशी के साथ सम्बन्ध हमेशा अच्छे रखो। क्योकि किसी भी मुसीबत के समय पर भाई या दोस्त तुम्हारा लेट आएगा लेकर पडोशी तुरंत आ जायेगा। लेकिन एक बहुत अजीबो गरीब किस्सा सामने आया है। जहा पर सालो से एक दूसरे के आसपास रहने वाले पडोशी एक निम्बू के लिए आपस में भीड़ गए बात इतनी बढ़ गई के मामला ठाने तक पहुंच गया है।
बतादे के यह अजीबो गरीब मामला गुजरात के पाटन जिले के हारीज से सामने आया है। जहा पर एक लड़की ने अपने पडोशी के घर में गई और वहा से उनको बिना बताये फ्रीज में से निम्बू अपने घर ले आयी। वो लड़की अपने भोले मन से एक निम्बू अपने पडोशी के घर से लेकर आ गई थी। बाद में जिस घर से निम्बू लेकर आई थी उनको पता चला के वह बिना बताये घर में से निम्बू लेकर गई है।
जैसे पड़ोस में रहने वाली काकी तो पता चला के उनके पडोश में रहने वाली लड़की घर में से बिना बताये निम्बू लेकर के गई है तो वो अचानक से भड़क गई। बहार आकर चिल्लाने लगी के अपनी लड़की को ऐसा ही सिखाते हो क्या दूसरे के घरो में घुसकर के निम्बू चुराना की सिखाते हो। तो फिर दोनों के बीच गरमा गर्मी बहुत बढ़ गई। एक निम्बू से शुरू हुई बात अब थाने पहुंच गई है।