हम सब ने देखा है के सोशियल मिडिया पर हर कोई रातोरात स्टार बन सकता है। जरुरत है तो बस एक वीडियो या फोटो के वायरल होने की। आज हम इस लेख हम एक ऐसी स्टार के बारे में बात करने वाले है जो साल 2018 में आँख मारके रातोरात नेशनल क्रश बन गई थी। आप पहचान ही गये होंगे के हम किस की बात कर रहे है। हम बात कर रहे है विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर की। बतादे के प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर से चर्चा में है।
प्रिया प्रकाश सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन ही इंस्टाग्राम पर कभी अपना बोल्ड दिखाती हैं तो कभी ट्रेडिशनल, कभी गाना गाकर फैंस को एंटरटेन करती हैं तो कभी डांस मूव्स के जरिए उन्हें निहारने को मजबूर कर देती हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अंटेशन पाने के लिए कुछ अलग ही किया है.हालांकि, इस बार उनके लुक को लेकर फैंस हैरान हैं और उनसे पूछ रहे हैं कि ऐसा क्यों आखिर क्या हुआ?
लेटेस्ट तस्वीरों में प्रिया प्रकाश वारियर ने किसी आदिवासी महिला का स्टाइल अपना रखा है। उनकी नाक में नथनी, बाल बंधे हुए और हाथों में बाजूबंद नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बेहद उदास सा चेहरा बना रखा है। जिसके चलते वो बेहद मायूस नजर आ रही हैं। अपनी चहेती स्टार को इस तरह देख प्रिया प्रकाश के फैंस भी हैरान हैं। कई फैंस तो प्रिया की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है?
प्रिया प्रकाश हमेशा ही लोगों से तारीफें बटोरती हैं लेकिन इस बार फैंस उन्हें देख शॉकिंग रिएक्शन्स दे रहे हैं। लेकिन यहां हम आपको इसके पीछे की एक वजह बता दें कि एक्ट्रेस का ये एक पेड फोटोशूट है जिसमें वे किसी ब्रांड का प्रमोशन कर रही हैं।