अब ट्रेन के इंतजार में नहीं होंगे बोर, इस रेलवे स्टेशन पर शुरू हुआ गेमिंग जोन

Informational

कई बार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन देरी से आने की वजह से कई यात्रिओ को प्रतीक्षा करनी पड़ती है| इस प्रतीक्षा के समय में ज्यादातर सभी लोग बोरियत महसूस करते है| यह समस्या बहोत पुरानी है, इसका कोई इलाज खोजना जरुरी था| अब आने वाले समय में आप रेलवे स्टेशनों पर बोरियत का शिकार नहीं बनेंगे, क्युकी उसकी शुरुआत हो गई है| अब आप रेलवे स्टेशन पर गेमिंग ज़ोन का इस्तेमाल करके अपना समय व्यतीत कर सकेंगे|

देश में सबसे पहला रेलवे स्टेशन जिसमे गेमिंग जोन शुरू किया गया है वह, बेंगलुरु का सिटी रेलवे स्टेशन है| बेंगलुरु के KSR सिटी रेलवे स्टेशन पर 24 मार्च को गेमिंग जोन का शुभ मुहूर्त किया गया है| अब यहाँ आने वाले यात्री अगर ट्रेन देरी से चल रही है तो इसका इस्तेमाल करके अपना समय बिता सकते है| इसके कई तरह की गेम का इस्तेमाल करा गया है और हर उम्र के व्यक्ति का ध्यान रखा गया है|

बेंगलुरु सिटी रेलवे स्टेशन पर कौनसी गेम खेल सकते है?

बेगलुरु के इस रेलवे स्टेशन पर जो गेमिंग ज़ोन बनाया गया है उसका नाम गेमिनाजी केएसआर रखा गया है| इस गेमिंग जोन को गेमिनाज़ी एंटरटेनमेंट कंपनी ने डेवेलोप किया है और उनका साथ आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व विध्यार्थी नविन राजेंद्रन और उनकी बहन नमिता चलती है| इसमें कंसोल गेमिंग, मोशन गेमिंग, रेसिंग गेमिंग, वर्चुअल रियलिटी गेम जैसी गेम शामिल है|

रेलवे स्टेशन गेमिंग जोन का किराया कितना है?

इसके अलावा आपको बतादे की, इस गेमिंग जोन को इस तरह डिजाईन किया गया है, जिसमें आप अपने समय के हिसाब से अपना गेम पसंद कर सकते है| अगर किसी व्यक्ति के पास 5 मिनिट का समय है तो यहाँ पर 3 मिनिट की भी गेम है, जिसका किराया करीब 30 रुपये है| वैसे ही अगर कोई व्यक्ति ज्यादा समय तक इसमें खेल कर अपना समय व्यतीत करना चाहता है तो वह ज्यादा पैसे देकर यह कर सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *