अप्रैल तक दोगुनी हो सकती है घरेलू गैस की कीमतें, मीडिया रिपोर्ट में दावा…

News

महंगाई की मार आम आदमी पर सबसे ज्यादा पड़ती है| पिछले एक साल में पेट्रोल डीजल की कीमतों से लेकर गरेलू गेस, CNG और PNG की कीमतों मेभी भारी इजाफा करा गया है| पिछले कुछ महीनो से यह दाम स्थिर है| लेकिन नवभारत टाइम्स में छपी खबर आपको फिरसे जटका देने के लिए काफी है| इस मिडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है की, दुनिया में नेचुरल गेस की किल्लत हो गई है जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों मेभी देखनेको मिलेगा|

ऐसा भी कहा जा रहा है की गेस की कीमत दोगुनी भी हो सकती है| जैसा की हमने आपको ऊपर बताया गेस की किल्लत की वजह से CNG, PNG और बिजली के दाम भी और ज्यादा बढ़ सकते है| सरकार का फ़र्टिलाइज़र बिल भी बढ़ सकता है| कोरोना महामारी के चलते दिनिया भर में अर्थव्यवस्था अपनी पटरी पर लौट रही है| जिसके कारण मांग भी ज्यादा बढ़ गई है|

साल 2021 में नेचुरल गेस के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कोई कदम नहीं उठाये गए है| और इस साल इसकी मांग बहोत तेजी से बढ़ने वाली है, जिसके करण दुनिया में गेस की किल्लत का सामना करना पड़ेगा| जैसे किल्लत बढ़ेगी वैसे ही गेस के दाम भी बढ़ेंगे और उसपे आधारित चीजो कभी दाम बढ़ने लगेंगे| इसका सीधा असर आम आदमी के जेब पर पड़ने वाला है|

रिलायंस इंडस्ट्री के मुताबिक समुद्र मेसे निकलने वाले गेस की कीमत 6.13 डॉलर से बढ़कर 10 डॉलर तक हो जायेगी| वैसे ही अगर नेचुरल गेस की कीमतों में 1 डॉलर की बढ़ोतरी पर CNG के दामो में 4.5 रुपये प्रति किलो का इजाफा हो सकता है| अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले समय में CNG 15 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हो सकता है| आने वाले दिन आम आदमी के लिए महंगाई की महामारी जैसे हो सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *