अजब गजब : भारत के इस मंदिर के पत्थर से महीने में एक बार बहती है खून की धारा, वैज्ञानिक भी नहीं लगा सके हैं पता

Devotional

भारतमें बने हर पौराणिक मंदिर से कोई न कोई रोचक तथ्य हमेशा जुड़ा हुआ होता हैं। हर एक मंदिर की एक भौगोलिक महत्व भी होता हैं। अभी भी भारत में कई रहस्यमयी मंदिर बने हुए हैं। उन्हीं में से एक असम में राजधानी गुवाहाटी के नजदीक स्थित मां कामाख्या देवी का मंदिर है। इस मंदिर के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस मंदिर के रहस्य से आज तक कोई पर्दा नहीं उठा पाया। जिसको लेकर वैज्ञानिक भी हैरान है।

आप यह जानकर हैरानी होगी कि इस मंदिर के एक पत्थर से हमेशा पानी निकलता रहता है। वहीं इस पत्थर से माह में एक बार खून की धारा बहती है। ऐसा क्यों होता है इसका पता आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाए। वहां पर यह मन जाता हैं की यह खून कामाख्या देवी की माहवारी का खून हैं।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब भगवान विष्णु द्वारा अपने चक्र से मां सती के शव को काटा था, तो कामाख्या में उनके शरीर की योनि का हिस्सा गिरा था। इसी कारण मंदिर में मूर्ति के स्थान पर मां सती के शरीर के अंग की पूजा होती है। असम का ये चमात्कारिक मंदिर मां भगवती के 51 शक्तिपीठों में शामिल हैं। इस मंदिर में देवी भगवती की एक भी मूर्ति स्थापित नहीं है। हर साल हज़ारो लोग यह चम्तकार को साक्षात्कार करने कामाख्या मंदिर पहुंच जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *